खेल : महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में दस टीमें खेलेंगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में दस टीमें खेलेंगी दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमान में 12 से 25 नवंबर तक होने वाली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के दूसरे संस्करण में दस टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पांच पूर्णकालिक सदस्य बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका तथा जिम्बाब्वे होंगे। इनके अलावा नीदरलैंड्स, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात हिस्सा लेंगे। इन दस टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में बांटा जाएगा जिसके बाद 'सुपर सिक्स' चरण और फिर फाइनल मुकाबला होगा। ग्रुप ए में आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और यूएई हैं जबकि बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाक, थाईलैंड और जिम्बाब्वे ग्रुप बी में हैं। थाईलैंड मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2025 में अपने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.