नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- मयंक, स्मरण और अन्वय द्रविड़ को पुरस्कार बेंगलुरु। भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और युवा आर. स्मरण को रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मयंक को विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक रन (651) बनाने के लिए सम्मानित किया गया। आर. स्मरण को रणजी में सबसे अधिक रन (516 रन) बनाने पर पुरस्कार मिला। अन्वय द्रविड़ को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से सर्वाधिक रन बनाने पर लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया। गेंदबाजी में पुरस्कार वासुकी कौशिक (23 विकेट) को मिला। हालांकि वह आगामी 2025-26 घरेलू सत्र से पहले गोवा की टीम से जुड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...