नई दिल्ली, मई 30 -- मनु, राणा को मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक म्यूनिख। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सम्राट राणा ने शनिवार को यहां विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 483.6 का स्कोर किया। चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू ने (483.9) स्वर्ण जीता जबकि चीन के ही शेन यियाओ और बू शुआईहांग ने (418.0) ने कांस्य पदक से संतोष किया। इसी स्पर्धा में सुरुचि इंदर सिंह और श्रवण कुमार ने कुल 575 के स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता 14वें स्थान पर रहे जबकि आर्या बोस और तुषार साहू माने 16वें स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...