नई दिल्ली, मार्च 30 -- मनिका, मानव विश्व कप में शुरुआती मैच हारे मकाऊ (चीन)। आईटीटीएफ विश्व कप 2026 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों की शुरुआत निराशाजनक रही। सोमवार को यहां मनिका बत्रा और मानव ठक्कर अपने-अपने शुरुआती ग्रुप मैच हार गए। यहां महिला एकल में वर्ल्ड रैंकिंग में 47वें स्थान पर काबिज 30 वर्षीय मनिका बत्रा को ग्रुप 4 में जापान की मिवा हारिमोटो ने 3-0 (18-16, 11-4, 11-6) से हरा दिया। मनिका बत्रा मंगलवार को आखिरी ग्रुप मैच में अमेरिका की ओलंपियन लिली झांग का सामना करेंगी। पुरुष एकल में मानव ठक्कर को दक्षिण कोरिया के पार्क गैंग-ह्योन से 3-0 (11-7, 11-6, 11-8) से हराया। ठक्कर को अब दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता ट्रुल्स मोरेगार्ड का सामना करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.