नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- मध्य प्रदेश की पूर्व महिला खिलाड़ियों को मदद देगा संघ इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) राज्य की पूर्व महिला खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उन्हें हर महीने 6,000 रुपये से 12,500 रुपये की सहायता राशि देगा। संघ के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमपीसीए के मानद सचिव सुधीर आसनानी ने बताया, जिन पूर्व महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई से कोई सहायता नहीं मिलती है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। टेस्ट और एकदिवसीय खेल चुकीं पूर्व महिला खिलाड़ियों को हर महीने 12,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। घरेलू क्रिकेट खेल चुकीं खिलाड़ियों को उनके ले गए मुकाबलों के आधार पर 6,000 रुपये से 10,000 रुपये की मासिक सहायता राशि दी जाएगी। 75 साल की उम्र पूरी करने वाली खिलाड़ियों को इसके अलावा हर महीने 7,500 रुपये भी प...