नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मंधाना ने शीर्ष पांच में मजबूत किया अपना स्थान टी-20 रैंकिंग

प्रतियोगिता का विवरण दुबई, एजेंसी। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 124 रन की शानदार पारी की मदद से मंगलवार को आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड मंधाना की 64 गेंदों में 124 रन की पारी से भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सभी प्रारूपों को मिलाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम अब 10,880 रन हैं और उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन ऑलराउंडर दीप...