नई दिल्ली, मार्च 19 -- भुवनेश्वर में होगी 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स नई दिल्ली। भारत को विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी के अधिकार सौंपे गए हैं जिसका आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह फैसला पोलैंड के तोरून में 2025 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था की बैठक में लिया गया।विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने पोलैंड से फोन पर यह जानकारी दी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस साल की शुरुआत में विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। जनवरी में विश्व एथलेटिक्स की दो सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में बनी अत्याधुनिक इंडोर सुविधा का दौरा किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.