नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स की मेजबानी का भी इच्छुक नई दिल्ली। भारत 2028 में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट की मेजबानी का प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय महासंघ ने भुवनेश्वर में विश्व इंडोर एथलेटिक्स और अहमदाबाद में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए बोली लगाई है। महासंघ ने 2024 के अंत में विश्व एथलेटिक्स प्रमुख सेबेस्टियन को के भारत दौरे के दौरान ही 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की मेजबानी की बोली लगाई थी। अब महासंघ ने भुवनेश्वर में 2028 विश्व इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है। विश्व एथलेटिक्स मार्च में 2028 और 2030 जूनियर विश्व चैंपियनशिप के मेजबान की घोषणा करेगा। विश्व इंडोर चैंपियनशिप के मेजबान की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...