नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारत-हांगकांग एशियाई कप क्वालीफाइंग मैच कोच्चि में नई दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 के क्वालीफायर का अपना अंतिम मैच हांगकांग के खिलाफ 31 मार्च को कोच्चि में खेलेगी। भारत क्वालीफाइंग का अपना तीसरा मैच घरेलू मैदान पर खेलेगा। भारत पहले ही टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अब उसका लक्ष्य क्वालीफाइंग अभियान का अंत जीत से करना होगा। हांगकांग की टीम भी क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम 10 साल में पहली बार कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मैच खेलेगी। इससे पहले उसने आखिरी बार मार्च 2016 में इस मैदान पर फीफा विश्व कप क्वालीफायर में तुर्कमेनिस्तान का सामना किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...