नई दिल्ली, मई 27 -- भारत में होगी एशियाई रिले और इंडोर चैंपियनशिप नई दिल्ली। चंडीगढ़ अगले साल एशियाई एथलेटिक्स रिले और भुवनेश्वर 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) की कार्यकारी परिषद की हांगकांग में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह बैठक 28 से 31 मई तक होने वाली एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप से पहले आयोजित की गई। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पिछले साल दोनों की मेजबानी का दावा किया था। एशियाई रिले का पहला सत्र 2024 में बैंकॉक में हुआ जबकि दूसरा इस साल 20-21 जून को चीन में होगा। एशियाई इंडोर चैंपियनशिप फरवरी 2028 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगी। यह भी पढ़ें- खेल : अंडर-18 एशिया कप के लिए हॉकी टीमें रवाना इसी स्टेडियम में 3-5 मार्च के बीच विश्व इंडोर चैंपियनशिप खेली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...