नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत में पिचें गेंदबाजों को भी मदद दें : पुजारा नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारत में अधिक जीवंत विकेट बनाने की वकालत की ताकि गेंदबाजों को भी मदद मिल सके क्योंकि भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड जैसे देशों में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर जूझ रहे हैं। भारत को बेलफास्ट में कम रैंकिंग वाली आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। पुजारा ने एक चैनल से से कहा, आईपीएल में भी कोई ऐसा मैच नहीं चाहता जहां टीम आसानी से 260 रन का लक्ष्य हासिल कर ले। इसमें भी गेंदबाजों के लिए कुछ होना चाहिए। टी-20 में पहले ही गलतियों के लिए गुंजाइश बहुत कम होती है, विशेषकर तब जबकि पिच सपाट हों और बाउंड्री छोटी हो। इसीलिए यह महत्वपूर्ण है कि पिचें ऐसी होनी चाहिए जो गे...