नई दिल्ली, जून 28 -- भारत में कोहली से मिलने की उम्मीद : जोकोविच लंदन। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। सोमवार से शुरू होने वाले साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन से पहले अभ्यास के दौरान 24 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता नोवाक ने भारतीय स्टार विराट कोहली से मिलने के सवाल पर कहा, हम आमने-सामने तो नहीं मिले हैं, लेकिन हमने मैसेज पर बात की है। हम पिछले कुछ सालों से संपर्क में हैं। एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं, एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं और एक-दूसरे के करियर की तारीफ करते रहे हैं। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मुझे उनसे आमने-सामने मिलने, थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छा होगा। यह भी पढ़ें- खेल : नागल ने दो साल बाद पहला चैलेंजर खिताब जीता मैं जल्द भारत आने का प्लान बना र...