नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारत में एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा अफगानिस्तान नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम भारत के अपने आगामी दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, अफगानिस्तान एक टेस्ट खेलेगा जिसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। टेस्ट मैच 6 से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह टेस्ट हालांकि भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है। माना जा रहा है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए भारत इस प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है और इसलिए उसने तीन वनडे मैच का कार्यक्रम बनाया है। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में होगा। बाकी दोनों मैच लखनऊ (17 जून) और चेन्नई (20 जून) मे...