नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- भारत को आखिरी दिन दो पदक, तालिका में शीर्ष पर रहा काहिरा। हेमंत बर्मन ने 50मी राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा में रजत जीता जबकि जुहैर खान और आद्या कात्याल की जोड़ी ने ट्रैप की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पर निशाना साधा। इससे भारत ने जूनियर विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में 16 पदक (पांच स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) जीत तालिका में शीर्ष पर रहा। 18 साल के हेमंत ने 351.7 का स्कोर किया। कजाखस्तान के ओलेग नोस्कोव (355.6) ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और उज्बेकिस्तान के निकिता सोलोकोव (341.2) ने कांस्य जीता। जुहैर-आद्या ने 19 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके निशानेबाज अभिनव देशवाल हंगरी के बेंस डोएबोएर्हेगी-अन्ना नत्रिाई ने 32 के नए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण जबकि तटस्थ एथलीट रामिर ...