नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भारत के पूर्व डिफेंडर इलियास पाशा का निधन नई दिल्ली। भारत और ईस्ट बंगाल फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर इलियास पाशा का गुरुवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पाशा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पाशा का नाम कर्नाटक के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने कुल आठ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 1987 तथा 1991 के नेहरू कप, 1991 सैफ खेलों और 1992 एशियाई कप क्वालीफायर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1993 और 1995 में बंगाल की ओर से खेलते हुए दो संतोष ट्रॉफी खिताब भी जीते। उन्हें 2012 में ईस्ट बंगाल ने विशेष 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...