नई दिल्ली, मई 26 -- भारत के कार्टिंग अभियान में कार्तिकेयन के बेटे पर नजर कोयंबटूर। इटालियन अमेरिकी मोटर इंजीनियरिंग (आईएएमई) की कार्टिंग प्रतियोगिता आईएएमई सीरीज इंडिया में भारत के पहले एफवन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन के बेटे शिव नील पर सबकी नजर रहेगी। प्रतियोगिता में पांच राउंड होंगे। सीरीज का पहला राउंड 31 मई को यहां होगा जिसमें 34 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें खिलाड़ी मिनी अंडर-10, मिनी, जूनियर और सीनियर वर्गों में हिस्सा लेंगे। नील के अलावा रेहान खान रशीद और आरुतरन प्रभु (एशिया-प्रशांत चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता) भी आकर्षण का केंद्र होंगे। सीरीज का दूसरा चरण 28 जून को कोयंबटूर में ही होगा। तीसरा और चौथा चरण 31 जुलाई और 2 अगस्त को चेन्नई में होगा। यह भी पढ़ें- खेल : भारत के कार्टिंग अभियान में कार्तिकेयन के बेटे पर नजर ग्रैंड फिनाले (पांचव...