नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारत के अनुभव से होगा फायदा : मिचेल कोलकाता। न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा है कि टीम को भारत में खेलने के हालिया अनुभव से टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में फायदा होगा। न्यूजीलैंड बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहले सेमीफाइनल में पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। उन्होंने सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, हम टीम के तौर पर कैसे खेलना चाहते हैं, इसे लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। हमने पिछले दो महीनों में भारत में काफी समय बिताया है और हमें अंदाजा है कि यहां कैसी परिस्थितियां मिलेंगी। खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों की तैयारी पर भरोसा करेंगे। न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। इस पर उन्होंने कहा, वह इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और इसी...