खेल : भारत अंडर-17 महिला फुटबॉल में चीन से हारा
नई दिल्ली, मई 11 -- भारत अंडर-17 महिला फुटबॉल में चीन से हारा सुझोऊ (चीन)। भारत का एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप में शानदार अभियान सोमवार को मेजबान चीन से क्वार्टर फाइनल में 0-3 की हार के साथ समाप्त हो गया। इस हार से भारत की फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप खेलने की उम्मीदें भी टूट गईं। हालांकि भारत ने नॉकआउट में पहुंचकर प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चीन ने पहले हाफ के आखिरी 11 मिनट में दो गोल कर पकड़ मजबूत की। आखिरी लम्हों में ली चिशियान ने 90वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर दिया। इसके साथ ही चीन ने विश्व कप का टिकट भी हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.