नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- इंट्रो भारतीय मूल की नन्हीं इंग्लिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन ने एक और कमाल कर दिया। वह शुक्रवार को दुनिया की सबसे युवा महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) बन गईं। उन्होंने 11 साल सात महीने और 16 दिन में यह उपलब्धि हासिल कर हंगरी की जुडिथ पोल्गर (12 साल, 1988) का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उत्तरी लंदन की रहने वाली बोधना को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुछ ही रेटिंग अंक की जरूरत थी। पोल्गर को शतरंज इतिहास की दिग्गज महिलाओं में गिना जाता है। बोधना की यह उपलब्धि बताती है कि शतरंज की दुनिया में उम्र नहीं, बल्कि प्रतिभा और मेहनत बड़े मुकाम तक पहुंचने का रास्ता बनाती है।

तीसरे नॉर्म से बनीं सबसे युवा महिला आईएम ---------- तीसरे नॉर्म के साथ पाई उपलब्धि बोधना ने यूरोपियन शतरंज क्लब कप के सातवें और अंतिम दौर में स्वीडन की ...