नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भविष्य दौरा कार्यक्रम में बदलाव जरूरी : विक्रमरत्ने कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की अंतरिम समिति के अध्यक्ष एरान विक्रमरत्ने ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव पर जोर दिया ताकि श्रीलंका को भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों से अधिक टेस्ट खेलने को मिल सकें। विक्रमरत्ने ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के कारण हम पर्याप्त टेस्ट नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन दौरे एफटीपी के आधार पर तय होते हैं। हमें उम्मीद है कि अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत के और दौरे मिलेंगे। जाहिर तौर पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीमें हैं जिनके खिलाफ पूरी दुनिया खेलना चाहती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें इन देशों के दौरे मिलें। यह भी पढ़ें- भारत, ऑस्ट्रेलि...