नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- बोपन्ना गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स से खेलेंगे नई दिल्ली। पूर्व विश्व नंबर एक युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स की ओर से खेलेंगे जबकि 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल चैंपियन रिंकी हिजिकाता राजस्थान रेंजर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुंबई में 12 अक्तूबर को होने वाली खिलाड़ी नीलामी से पहले आगामी सत्र के लिए मंगलवार को प्रमुख खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई। विश्व नंबर 60 खिलाड़ी अर्जेंटीना के रोमन बुरुचागा कोलकाता थंडर ब्लेड्स की ओर से खेलेंगे जो लीग के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले एकल खिलाड़ी होंगे। टीपीएल के आठवें सत्र के मुकाबले 8 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे। लीग में टीम आधारित प्रारूप जारी रहेगा, जिसमें पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल मुकाबले शामिल होंग...