खेल : बैडमिंटन में वर्चस्व का दौर खत्म : लैनियर
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बैडमिंटन में वर्चस्व का दौर खत्म : लैनियर नई दिल्ली। नए विश्व बैडमिंटन चैंपियन फ्रांस के एलेक्स लैनियर का मानना है कि पुरुष एकल में अब वर्चस्व का दौर खत्म हो गया है। क्या ली चोंग वेई, लिन डैन या विक्टर एक्सेलसन जैसे खिलाड़ियों की तरह लंबे समय तक दबदबा रखना अब संभव है? इस सवाल पर लैनियर ने कहा, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह अलग दौर है। आज पहले से ज्यादा टूर्नामेंट होते हैं और अच्छे खिलाड़ियों की संख्या भी अधिक है। हम पहले दौर में ही हार सकते हैं और शुरुआती दौर का मुकाबला भी काफी कड़ा होता है। मुकाबला पहले की तुलना में काफी खुला हो गया है और दावेदारों की संख्या बढ़ने के कारण लंबे समय तक किसी एक खिलाड़ी का दबदबा बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। एक टूर्नामेंट जीतने के बाद अगले सप्ताह फिर दूसरा टूर्नामेंट जीतना लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.