नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैटन की जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को टीम में शामिल किया है। बैटन उंगली में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। कोनोर को उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है। वह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। कोनोर ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 50 की औसत से 200 रन बनाए थे। दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। उनकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से पिछड़ने के सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया था।------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.