नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी : मनु भाकर नई दिल्ली। हाल में हांगझोउ विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा है कि वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं। भाकर को भारत की ही ईशा सिंह ने ही पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था। भाकर ने एक्स पर पोस्ट किया, एक और कांस्य पदक। इस पदक को लेकर मेरी मिली-जुली भावनाएं हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाई लेकिन साथ ही, मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। सुधार की अभी भी बहुत गुंजाइश है और यही बात मुझे प्रेरित करती है। एक-एक कदम आगे बढ़ना है। भाकर अभी भी 2026 में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की तलाश में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...