नई दिल्ली, मार्च 28 -- बेन स्टोक्स की मैदान पर वापसी टली लंदन। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की मैदान पर वापसी टल गई है। वह गाल की टूटी हड्डी की सर्जरी के बाद अभी ठीक हो रहे हैं। ऐसे में वह अगले हफ्ते डरहम के लिए नहीं खेलेंगे। उनके कोच रेयान कैंपबेल ने बताया, 34 वर्षीय स्टोक्स केंट के खिलाफ शुरू होने वाला सीजन का पहला मैच खेलने वाले थे, लेकिन क्लब अभी भी विशेषज्ञों से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। लगता है कि वह 8 मई से वॉर्सेस्टरशायर के साथ होने वाले मैच और 15 मई से बेकेनहम में केंट के साथ वापसी मैच में नहीं खेल सकेंगे। स्टोक्स को फरवरी की शुरुआत में डरहम अकादमी के खिलाड़ियों के साथ नेट्स में अभ्यास करते समय गेंद लग गई थी, जिसके एक हफ्ते बाद उनकी सर्जरी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...