नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बेन स्टोक्स की आंख की सफल सर्जरी लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की दाईं आंख की सर्जरी सफल रही। इस महीने की शुरुआत में खेलते समय उनकी आंख में चोट लग गई थी। इस 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी दाईं आंख और गाल पर चोट और सूजन दिखाई दे रही है। स्टोक्स ने लिखा, भले ही ऐसा न लगे... लेकिन सर्जरी सफल रही। स्टोक्स ने इस महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि उनके चेहरे पर गेंद लगी थी। उन्हें यह चोट डरहम के इंडोर क्रिकेट सेंटर में अकादमी के खिलाड़ियों को कोचिंग देते समय लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.