नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज होगा। बीसीसीआई ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की यात्रा के इंतजामों को लेकर बनी चिंताओं के बीच बुधवार को पहले चरण के 20 मैचों का ऐलान किया। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद किया जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मुकाबले फिलहाल कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे। पिछले सत्र में स्टेडियम में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए यह...