नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बेंगलुरु ओपन : आर्यन की नजरें मजबूत शुरुआत पर बेंगलुरु। युवा भारतीय टेनिस आर्यन शाह बेंगलुरु ओपन के साथ सत्र की मजबूत शुरुआत करने को तैयार हैं। यहां 5 और 6 जनवरी को एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में टूर्नामेंट का 10वां संस्करण आयोजित होगा। 2025 का अंत उन्होंने 402 की सिंगल्स और 379 की डबल्स रैंकिंग के साथ खत्म किया। पिछले दो साल में आर्यन ने दो आईटीएफ फ्यूचर्स सिंगल्स खिताब और एक डबल्स खिताब जीता है और 2024 डेविस कप में स्वीडन के खिलाफ रिजर्व के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। 20 साल के आर्यन ने शुक्रवार को कहा, मैंने आज अपना पहला सेशन पूरा किया और अच्छा लग रहा है। यह इस साल मेरा पहला टूर्नामेंट है। मैं अभी देश में नंबर दो पर हूं और मैं जहाँ हूँ, उससे खुश हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.