नई दिल्ली, मार्च 22 -- बुंडेसलीगा : बायर्न ने यूनियन बर्लिन को शिकस्त दी बर्लिन। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन ने बुंडेसलीगा फुटबॉल में शनिवार को फिर गोल किया। इससे बायर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 4-0 से हराकर 14 वर्षों में 13वां खिताब जीतने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया। जर्मनी की इस लीग के मौजूदा सत्र में केन ने अपना 31वां गोल दागा। अभी लीग में सात दौर बाकी हैं। ऐसे में केन के पास रॉबर्ट लेवांडोवस्की के एक सत्र में सर्वाधिक 41 गोल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। बायर्न की तरफ से सर्गे ग्नाब्री ने दो और माइकल ओलिस ने भी एक गोल किगा। बायर्न इस जीत से 27 मैच में 70 के साथ दूसरे नंबर पर काबिज डॉर्टमंड से नौ अंक आगे हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.