नई दिल्ली, अगस्त 26 -- बीबीएल : नए नियम से खिलाड़ियों को मिलेगी बढ़ी रकम सिडनी। बिग बैश लीग (बीबीएल) में अनुबंध से जुड़ी रोक गुरुवार से हटने के बाद इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों को अधिक राशि मिलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने नए नियम घोषित कर दिए हैं। इसके तहत विदेशी खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट व्यवस्था खत्म कर दी गई है। बड़े घरेलू खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे देने के मकसद से इनकी संख्या कम कर दी गई है। क्लबों को विदेशी खिलाड़ियों को साइन न करने का विकल्प भी दिया गया है। यह रोक हटने से बेन स्टोक्स और फिन एलन जैसे खिलाड़ियों के लिए बीबीएल क्लबों से अनुबंध साइन करने का रास्ता खुल जाएगा। डब्ल्यूबीबीएल में भी यही नियम लागू होंगे। विदेशी खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम संख्या तय नहीं होगी, 15 खिलाड़ियों की टीम में तीन 'मार्की' खिलाड़ी होंगे जिनका वेतन अध...