नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर लीड्स (इंग्लैंड)। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाथ की चोट के कारण बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली अंगुली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी अंगुली पर फिर चोट लगी। पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने मंगलवार को कहा, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सलमान आगा कप्तानी करेंगे। अहमद ने कहा कि बाबर की अंगुली में फ्रैक्चर नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका, बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी उन्हें उम्मीद है कि बाबर 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरे टेस्...