नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बांग्लादेश ने नाहिदा अख्तर को टी-20 कप्तान बनाया ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को नाहिदा अख्तर को बांग्लादेश महिला टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया। वह निगार सुल्ताना की जगह लेंगी, जबकि शोभना मोस्तरी को उप-कप्तान बनाया गया है। सुल्ताना ने टी-20 कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वनडे कमान संभालना जारी रखेंगी। सुल्ताना के इस फैसले से बीसीबी हैरान रह गया, हालांकि माना जा रहा है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज हाल के दिनों में बोर्ड द्वारा अपने साथ किए गए बर्ताव से निराश थीं। बांग्लादेश को अब थाईलैंड में 'आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी' खेलनी है, जिसमें उनका पहला मुकाबला 12 नवंबर को पाक से होगा। बीसीबी महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम ने कहा कि नाहिदा को कमान सौंपने का यह सही समय है। जब 2022 में सुल्ता...