खेल : बांग्लादेश दौरे के लिए अब्बास की पाक टीम में वापसी
नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- बांग्लादेश दौरे के लिए अब्बास की पाक टीम में वापसी कराची। अगले महीने के बांग्लादेश दौरे के लिए 36 वर्ष के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का मुख्य कोच चुना है। चार नए चेहरों को भी टीम में जगह मिली है जिनमें बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल, अजान अवैस, हरफनमौला अमाद बट और विकेटकीपर गाजी गोरी शामिल हैं। पहला टेस्ट 8 से 12 मई और दूसरा 16 से 20 मई के बीच खेला जाएगा। टीम : शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमामुल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हुआ ऐलान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.