नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- बधिर ओलंपिक में अभिनव का स्वर्णिम निशाना टोक्यो। अभिनव देशवाल ने रविवार को यहां बधिर ओलंपिक खेलों में क्वालिफिकेशन में रिकॉर्ड के साथ 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत भारत के लिए निशानेबाजी में 15वां पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल में 44 का स्कोर बनाकर दक्षिण कोरिया के सेउंग ह्वा ली (43)को हराया। यूक्रेन के सेरही फॉर्मिन ने कांस्य पदक जीता। भारतके चेतन हनमंत पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले क्वालिफिकेशन में अभिनव ने 575-13 एक्स के स्कोर के साथ विश्व बधिर क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड और बधिर ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की। अभिनव ने फाइनल की शुरुआत पांच परफेक्ट हिट के साथ की। 10वें और आखिरी राउंड में अभिनव ने तीन शॉट लगाए जो फाइनल में उनका सबसे कम स्कोर था लेकिन स्वर्ण जीतने के लिए यह काफी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.