नई दिल्ली, मई 13 -- फ्रेडरिक सोयेज हो सकते हैं जूनियर हॉकी कोच नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे फ्रेडरिक सोयेज भारत की अंडर-21 टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं। वह दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और चेन्नई में 2025 जूनियर विश्व कप में कांस्य विजेता भारतीय अंडर 21 टीम के कोच रहे पी आर श्रीजेश की जगह ले सकते हैं। श्रीजेश ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा था कि विदेशी कोचों को तरजीह देने को हॉकी इंडिया ने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पद से हटा दिया। पर हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि श्रीजेश का कार्यकाल दिसंबर 2025 में ही खत्म हो गया था। यह भी पढ़ें- महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश का बड़ा दावा, कहा- विदेशी कोच के लिये हॉकी इंडिया ने हटाया उन्हें भारत ए टीम का कोच बनने या सीनियर टीम का गोलकीपिंग कोच बनने की पेशक...