नई दिल्ली, मार्च 8 -- फ्यूचर्स कप में जीते भारतीय मुक्केबाज बैंकॉक। भारतीय युवा मुक्केबाजी दल ने रविवार को यहां 'वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026' में अपने अभियान की जीत के साथ शानदार शुरुआत की। इसमें जॉयश्री देवी चिरोम, अंबेकर मीतेई लैरेनलकपम और साहिल दुहान ने जीत दर्ज की। जॉयश्री ने महिलाओं की 54 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी पर दूसरे दौर में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने से जीत हासिल की। पुरुषों के वर्ग अंबेकर (50 किग्रा) और दुहान (60 किग्रा) ने क्रमशः फिलीपींस और चीन के मुक्केबाज पर 5-0 से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.