नई दिल्ली, मार्च 9 -- फ्यूचर्स कप मुक्केबाजी में जीते राधामणि और साहिल बैंकॉक। भारत की युवा मुक्केबाजी टीम के लिए सोमवार को विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में मिलाजुला दिन रहा। राधामणि लोंगजाम और साहिल दुहान ने जीत हासिल की लेकिन उधम सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में राधामणि ने उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को हराया और तीसरे दौर में रेफरी के मुकाबला रोकने (आरएससी) पर जीत दर्ज की। पुरुषों के वर्ग में साहिल (60 किग्रा) ने तुर्कमेनिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 के एकमत फैसले से मात दी। हालांकि उधम सिंह (55 किग्रा) को कड़ी टक्कर देने के बावजूद जापान के प्रतिद्वंद्वी खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.