नई दिल्ली, अगस्त 30 -- यादगार : 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर के साथ पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी किया गया सम्मानित फेडरर 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल, भाषण के दौरान नहीं रोक सके आंसू

समारोह का क्षण न्यूपोर्ट (अमेरिका), एजेंसी। दुनिया के किसी भी टेनिस खिलाड़ी के लिए इससे यादगार पल और भला क्या हो सकता है? महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को शनिवार को शानदार समारोह में इंटरनेशनल टेनिस 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। इस दौरान वह बहुत भावुक हो गए। फेडरर के साथ पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया।

भावुकता का परिचय कई बार रो पड़े : 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर अपने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान कई बार रो पड़े। पत्नी मिर्का क...