नई दिल्ली, अगस्त 27 -- फुटबॉल टीम उरुग्वे, पनामा से मैत्री मैच खेलेगी नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम 26 सितंबर को पनामा से और 6 अक्तूबर को दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला पांच बार की विश्व कप चैंपियन ब्राजील के खिलाफ कोलकाता में मैत्री मैच के तीन दिन बाद खेला जाएगा। दोनों मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में होंगे। फिर भारतीय टीम 26 सितंबर को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में पनामा से मैत्री मैच खेलेगी। फीफा की अंतरराष्ट्रीय विंडो 21 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होगी और इस अवधि में कोई देश अधिकतम चार मैच खेल सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम को 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर दो मैच खेलन...