खेल : फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई
नई दिल्ली, जून 4 -- फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई नई दिल्ली। बीसीसीआई क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए फिजी और मालदीव के क्रिकेट बोर्ड की मदद करेगा। यह फैसला गुरुवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में किया गया। बीसीसीआई इन देशों में कोच भेजने के अलावा अन्य तरीकों से भी उनकी मदद करेगा। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की उन कोशिशों को मजबूत करना है जिनके तहत इन उभरते हुए देशों में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने 2019 में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के साथ भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच अभय शर्मा को मालदीव भेजा था जिससे वहां के हालात का जायजा लिया जा सके। यह भी पढ़ें- खेल : आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश का दौरा किया बीसीसीआई ने पहले भी अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों की मदद की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.