खेल : फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों पर पांच पहलवान निलंबित
नई दिल्ली, जून 4 -- फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों पर पांच पहलवान निलंबित नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने गुरुवार को अंडर 20 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल्स विजेता दीपांशु समेत पांच पहलवानों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया। इनके प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया में फर्जी पाए गए। थाइलैंड के पटाया में 27 जून से होने वाली चैंपियनशिप के लिए बुधवार को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोवर्ग में जीत दर्ज करने वाले दीपांशु की जगह पवन बालाजी धायगुड़े को जगह दी गई है। तनुज अंतिल, बलजोत सिंह, निखिल दलाल और 86 किलोवर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले साकेत ड्राल को भी निलंबित किया गया है। डब्ल्यूएफआई ने इन पहलवानों को कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से त्वरित प्रभाव से चार साल के लिए निलंबित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.