नई दिल्ली, फरवरी 15 -- फर्ग्यूसन पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे अहमदाबाद। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के पास रहने के लिए स्वदेश लौटेंगे। इस कारण से विश्व कप में टीम के अंतिम लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड फिलहाल ग्रुप डी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम लीग मैच मंगलवार को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ खेलेगा। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि फर्ग्यूसन को टीम में बनाए रखने की योजना है ताकि टीम के सुपर आठ में पहुंचने पर उनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सके। लेकिन हमारे रिजर्व खिलाड़ी बेन सियर्स और कोल मैककॉन्ची जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.