नई दिल्ली, मार्च 15 -- प्रीमियर लीग : 16 वर्षीय डोमैन सबसे युवा गोल स्कोरर लंदन। आर्सेनल के 16 वर्षीय विंगर मैक्स डोमैन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में सबसे कम उम्र के गोल स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने एवर्टन के खिलाफ अपनी टीम की 2-0 की जीत में स्टॉपेज टाइम में गोल किया। डोमैन ने अपने हाफ के बीच में गेंद को कब्जे में लिया। वह एवर्टन के दो खिलाड़ियों को चकमा देकर बढ़े और गोल दाग दिया। उन्होंने 16 साल और 73 दिन की उम्र में यह गोल करके रिकॉर्ड बनाया। अभी स्कूल में पढ़ रहे डोमैन का प्रीमियर लीग में यह उनका केवल तीसरा मैच था। उन्होंने एवर्टन के जेम्स वॉन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2005 में 16 वर्ष, 270 दिन की उम्र में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ गोल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.