नई दिल्ली, जुलाई 30 -- पैरा साइकिलिस्ट लिशा 4000 मीटर क्वालिफाइंग में अंतिम ग्लास्गो। भारतीय पैरा साइकिलिस्ट लिशा दास महिलाओं की सी4-सी5 4,000 मीटर व्यक्तिगत परसूट क्वालिफाइंग स्पर्धा में छठे और अंतिम स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की एकमात्र पैरा-ट्रैक साइकिलिस्ट 16 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में 6:58.000 का समय निकाला, जिसमें उनकी औसत गति 34.450 किमी प्रति घंटा रही।ऑस्ट्रेलिया की तारा नेलैंड ने 4:45.796 के समय के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि इंग्लैंड की मॉर्गन न्यूबेरी ने 5:06.470 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक की दौड़ में जगह पक्की कर ली। यह भी पढ़ें- गर्व : गावित ने दिलाया तीसरा 'गोल्ड' न्यू...