नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पैरा तीरंदाजी : भावना को स्वर्ण, शीतल को तीन पदक नोवे मेस्तो (चेक गणराज्य)। विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज में भावना ने महिला रिकर्व खिताब जीता तो मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने तीन पदकों के साथ अभियान समाप्त किया। शनिवार को भावना ने रोमांचक मुकाबले में हमवतन पूजा को शूट-ऑफ में 6-5 (9-8) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष रिकर्व वर्ग में पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह फाइनल में इटली के स्टेफानो ट्राविसानी से 4-6 से हार गए। महिला कंपाउंड वर्ग के फाइनल में बिना बाजुओं की विश्व चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक कांस्य विजेता शीतल देवी को ब्रिटेन की ग्रिनहैम ने 143-141 से हराकर स्वर्ण पदक से वंचित कर दिया। शीतल ने इससे पहले श्याम सुंदर स्वामी के साथ मिश्रित टीम कंपाउंड में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पुरुष और महिला कंपा...