खेल : पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन साल्ज़बर्ग (ऑस्ट्रिया)। डेसिरे डोए के दूसरे हाफ में किए गए गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को लगातार दूसरे वर्ष यूईएफए सुपर कप जीत लिया। पीएसजी इसके साथ ही रियाल मैड्रिड (2016 और 2017) के बाद लगातार दो बार सुपर कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने एस्टन विला को 2-1 से शिकस्त दे दी। चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच हुए मैच में डोए के ओस्मान डेम्बेले के पास पर 61वें मिनट में किए विजयी गोल को ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद गोल वैध घोषित कर दिया गया। उससे पहले पीएसजी के ख्विचा क्वारात्स्खेलिया ने 20वें मिनट में पहला गोल किया था। विला की तरफ से 17 वर्षीय ब्रायन मैडजो ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.