नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पूर्व क्रिकेटर किरण पोवार असम के रणजी कोच बने मुंबई। मुंबई और बड़ौदा के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर किरण पोवार को 2026-27 के घरेलू सत्र के लिए असम की पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व ऑफ स्पिनर और महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच रमेश पोवार के बड़े भाई 50 वर्षीय किरण करियर में मुंबई, बड़ौदा और असम के लिए खेल चुके हैं। पिछले सत्र में किरण मुंबई की अंडर-23 टीम के प्रभारी थे। यह सीनियर टीम के साथ उनका पहला कार्यकाल होगा जिसमें वह प्रभारी होंगे। किरण ने 71 सीनियर स्तर के मुकाबलों (प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए) में लगभग 3500 रन बनाए हैं। जब वह सीके नायुडू ट्रॉफी के लिए मुंबई की अंडर-23 टीम के साथ आए थे उस समय असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.