नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पुणे। भारत के निकी कलियांडा पूनाचा और थाईलैंड के प्रूच्या इसारो की जोड़ी पुणे चैलेंजर ओपन टेनिस के युगल खिताब से चूक गई। पूनाचा-इसारो की दूसरी वरीय जोड़ी को शनिवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया के नाम जी-सुंग और फिनलैंड के पैट्रिक निकलास-सालमिनेन के हाथों 4-6, 7-6, 7-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एकल में इटली के फेडेरिको सिना और ब्रिटेन के फलेक्सि गिल के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। गिल ने शनिवार को सेमीफाइनल में आठवें वरीय लिथुआनिया के एडास बुटविलास को 6-4, 7-5 से उलटफेर का शिकार बनाकर फाइनल में जगह बनाई। छठी वरीय सिना ने क्रोएशिया के डुजे अजदुकोविक को 7-5, 6-2 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...