नई दिल्ली, जनवरी 11 -- पुणे ग्रांड टूर में हिस्सा लेंगे 35 देशों के साइकिलिस्ट पुणे। पांच दिनों तक चलने वाली पुणे की पहली ग्रैंड टूर साइकिल रेस (पुणे ग्रैंड टूर) 19 जनवरी से शुरू होगी। इस आयोजन में फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चीन और थाईलैंड सहित 35 देशों के 171 शीर्ष स्तर के साइकिलिस्ट भाग लेंगे। यह 437 किलोमीटर लंबी बहु-चरणीय साइकिल रेस न केवल सहनशक्ति के खेल को दर्शाएगी, बल्कि इतिहास से भी सजी होगी। इसके रास्ते में आने वाले गांवों, धरोहर स्थलों, झीलों और प्रसिद्ध किलों के महत्व पर आधारित शोध पूर्ण साहित्य तैयार किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को डक्कन के पठार में फैले विविध भू-भाग से गुजरने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.