नई दिल्ली, फरवरी 23 -- पीएचएफ के अंतरिम अध्यक्ष ने नई समिति नियुक्त की लाहौर। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के अंतरिम अध्यक्ष ने राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ को बर्खास्त करके एक नई समिति गठित की है। एफआईएच प्रो लीग के लिए पुरुषों की टीम के हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े विवाद ने पीएचएफ के कुप्रबंधन को उजागर किया था। सरकार के सचिव मुहयदीन वानी ने समिति के गठन को मंजूरी दे दी है, जिसकी अध्यक्षता दो पूर्व हॉकी खिलाड़ी इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी और हसन सरदार करेंगे। एक प्रवक्ता ने कहा कि समिति का गठन पाकिस्तान हॉकी प्रशासन और खेल में सुधार लाने के लिए किया गया है। ये दोनों ओलंपियन टीम के चयन और विशेष अभ्यास सत्र की निगरानी करेंगे। पूर्व ओलंपियन ख्वाजा जुनैद को अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...